May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। चैत्र नवरात्रा की घट स्थापना के साथ शनिवार को हिन्दु नववर्ष क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। कस्बे में हर घर पर धर्म पताका के रूप में भगवा ध्वज फहराने में स्वयंसेवक जुटें है और वे घर घर ध्वज का वितरण कर रहें है। कल सुबह घरों में खीर पूड़ी का प्रसाद बनाया जाएगा व क्षेत्र के सभी मंदिरों में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक कीर्तन के आयोजन होंगे। विहिप के पदाधिकारी आज नगरपालिका भवन भी पहुचें व कस्बे में नववर्ष के स्वागत में साफ सफाई करवाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि उत्सव से पूर्व पूरे नगर को साफ करवाया जाएगा और किसी ने सड़क पर कचरा डाला तो उससे जुर्माना वसूल करते हुई कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने सफाई ठेकेदार को तुरंत सफाई कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए है। विहिप के भंवरलाल दुगड़, जगदीश स्वामी,पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, सत्यनारायण स्वामी, संतोष बोहरा, नवरत्न राजपुरोहित, भवानी उपाध्याय, प्रदीप जोशी सहित अनेक स्वयं सेवक तैयारियों में जुटे है। बिग्गा बास वार्ड नं. 17 में जय हनुमान मण्डली द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर रंगोली बनाकर भारतीय नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर प्रारंभ हो गया है और अनेक युवा नववर्ष मनाने की अपील भी कर रहें है। बता देवें आगामी रामनवमी पर भी भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही है। विहिप के बस्ती प्रमुख व कार्यकर्ता पदाधिकारी आयोजन को भव्यता देने में जुटें हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा घर घर ध्वज फहराने में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जय हनुमान मंडली ने सजाई रंगोली।