May 20, 2026
आम से लेकर खास ने दी श्रद्धाजंलि, देखें विभिन्न फोटो सहित पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। भारत माता की रक्षार्थ अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्षेत्र का गौरव शहीद हेतराम गोदारा के चौथे बलिदान दिवस पर गुरुवार को आम से लेकर खास तक सभी ने नम आंखों से शहीद को नमन किया व पुष्पांजलि अर्पित की। नेताओं ने युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा लेने की बात कही।
पंचायत समिति सभागार में कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मूलाराम थोरी, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, रिड़ी सरपंच प्रातिनिधि हेतराम जाखड, बाना सरपंच प्रातिनिधि ओमप्रकाश बाना, लखासर सरपंच प्रातिनिधि गोरधन खिलेरी, रामेश्वरलाल गोदारा, तुलसीराम चौरड़िया, भंवरलाल गरुवा, प्रेम भादू, ओमप्रकाश सारण, पार्षद सत्यनारायण जाट, संजय करनानी, प्रहलाद रमेश बासनिवाल, सोनी मनोज पारख, दाऊद काजी, यूसुफ चुनगर, प्रदीप पुरोहित, हीरालाल जाट नानूराम कुचेरिया, मनोज सुथार, रामचंद्र राठी, तुलछिराम राठी, रतनलाल राहगीर, आरीफ बहेलिया, रमेश व्यास, राजेश मण्डा, राजन मुंड, दिनेश जाखड़ ने शहीद हेतराम गोदारा को पुष्पांजलि अर्पित की व शहीद अमर रहें के नारे लगाएं।

यूथ कांग्रेस के युवाओं ने दी शहीद को श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर सपूत अमर शहीद हेतराम गोदारा के चौथे बलिदान दिवस पर गुरुवार शाम श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने शहीदों के बलिदान को सर्वोच्च बताते हुए उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर देश सेवा को जीवन का ध्येय बनाने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओ ने शहीद हेतराम गोदारा अमर रहे के नारे लगाए और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, किशन वाल्मीकि, महेश पिलानिया, गोल्डन तंवर, रामचन्द्र कुकना, चंद्रप्रकाश शर्मा, देवेन्द्र शेखावत, शुभम शर्मा, आशीष पारीक, कृष्णा चांवरिया, मोहित पूरी, विशाल सिद्ध, विशाल चौहान, राहुल वाल्मीकि, तालीम काज़ी, मुकेश पारीक, साहिल बहलीम, कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के कार्यालय में शहीद को नमन कर युवाओं ने अर्पित की पुष्पाजंलि।

रमन कॉलेज में गूंजे भारत माता के जयकारे। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों व स्टॉफ ने शहीद हेतराम गोदारा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। यहां भारत माता के जयकारों के साथ गोदारा अमर रहें के नारे लगाए गए। व्यवस्थापक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देते हुए शहीद का सदैव सम्मान करने की बात कही।