August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में देश भर नववर्ष से रामनवमी तक धर्म यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में 9 अप्रैल को दोपहर तीन बजे श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। विहिप के सभी सहायक संगठन क्षेत्र के गांव गांव में यात्रा संबंधी तैयारियों में जुटे है। विशाल धर्मयात्रा को लेकर अलग अलग संगठनों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। संगठन के भंवरलाल दुगड़, जगदीश स्वामी, संतोष बोहरा, सत्यनारायण स्वामी, नवरत्न राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के सभी मोहल्लों में बैठक करने व घर घर संपर्क करने के लिए स्वयंसेवकों की टीम का गठन किया गया है। जो हर घर से यात्रा में भाग लेने के लिए उपस्थिति सुनिश्चित कर रहें है। कार्यकर्ता कालूबास, आड़सर बास, मोमासर बास, बिग्गा बास, प्रताप बस्ती, रेलवे कॉलोनी सहित सभी स्थानों पर संपर्क कर रहें है। आस पास के सभी गांवो से भी संपर्क साधा जा रहा है जहां से ग्रामीणों से धर्म यात्रा में भाग लेने की अपील की जा रही है। बता देवें बीकानेर जिला मुख्यालय पर भव्य धर्म यात्रा के आयोजन से यहां भी उत्साह का माहौल है व यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विहिप व सभी सहायक संगठन आशान्वित है।