






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। दो मुकदमों में तीन साल से फरार स्थायी वारंटी अपराधी को बड़ी मशक्कत के बाद कांस्टेबल पुनीत कुमार की टीम ने सुजानगढ़ से धर दबोचा व गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 32 वर्षीय श्रीराम पुत्र मोतीलाल सैनी निवासी उदयपुरवाटी झुंझुंनू को सुजानगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी चेक अनादरण के दो मामलों में 2019 से फरार था। कांस्टेबल पुनीत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर काफी मशक्कत के बाद आरोपी हाथ आया जिसे कॉन्स्टेबल राजवीर व अजीत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बता देवें थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व सीओ दिनेश कुमार के र्निदेशन में स्थाई वारंटियों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दनादन कार्रवाईयां की जा रही है।



