






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज भगवामय धर्मयात्रा का आयोजन हो रहा है और तापमान में भीषण गर्मी के बावजूद जोश व उत्साह में कतई कमी नजर नहीं आ रही है। ताल मैदान में एकत्रीकरण स्थल पर रामभक्तों के जत्थे धर्मयात्रा में भाग लेने पहुंचने लगे है। मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हो गया है। केसरिया पगड़ी पहने बड़ी संख्या में युवा, युवतियां धर्मयात्रा में भाग लेने पहुंच गई है। विहिप सहित सहयोगी संगठन व्यवस्था संभाल रहे है। आप लाइव धर्मयात्रा का लाइव प्रसारण देखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करना ना भूले।







