






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। धन धन श्रीडूंगरगढ़ और जन जन आभार के साथ श्रीडूंगरगढ में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विशाल धर्मयात्रा पूर्ण हुई। शानदार धर्म यात्रा में सैंकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और शहर की धरती, अंबर जयकारों से गूंज उठा। यात्रा को देखने भी सैंकड़ो नागरिक महिलाएं बच्चे पहुंचे। हर छत पर हर गली में दर्शक खड़े नजर आए व बच्चे भी भगवा ध्वज फहराते हुए यात्रा में उपस्थित रहें। भारत माता के जयकारों और जय श्रीराम के नारों के साथ गाजे बाजे, ऊंट, डीजे के साथ झूमते नागरिकों ने धर्मयात्रा में भाग लिया। शांति पूर्ण यात्रा सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। श्रीडूंगरगढ़ में यात्रा ताल मैदान से निकली व रानी बाजार, घास मंडी, मुख्य बाजार होते हुए घुमचक्कर से सिद्ध धर्मशाला में पूर्ण हुई। गांव गुसाईंसर बड़ा, उदरासर, तोलियासर, रिड़ी, ऊपनी, पुनरासर, बिग्गा सहित अनेक गांवो से ग्रामीण यात्रा में भाग लेने पहुंचे व सैंकड़ो प्रवासी नागरिकों भी लाइव धर्मयात्रा से जुड़ें और सफल आयोजन को सराहा। धर्मयात्रा को देख कर नागरिकों के मुख से यही निकला धन धन श्रीडूंगरगढ़ और जन जन आभार।




