May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज भगवामय धर्मयात्रा का आयोजन हो रहा है और तापमान में भीषण गर्मी के बावजूद जोश व उत्साह में कतई कमी नजर नहीं आ रही है। ताल मैदान में एकत्रीकरण स्थल पर रामभक्तों के जत्थे धर्मयात्रा में भाग लेने पहुंचने लगे है। मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हो गया है। केसरिया पगड़ी पहने बड़ी संख्या में युवा, युवतियां धर्मयात्रा में भाग लेने पहुंच गई है। विहिप सहित सहयोगी संगठन व्यवस्था संभाल रहे है। आप लाइव धर्मयात्रा का लाइव प्रसारण देखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करना ना भूले।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पगड़ी बांधे युवतियां पहुंची यात्रा स्थल पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा के स्वागत में सजे केसरिया गुब्बारों के द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा मार्ग में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।