May 20, 2026
fn

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2022। आज सर्किट हाऊस में सीएम अशोक गहलोत ने जनसुनवाई का आयोजन किया है और जनता भी दुख दर्द सुनाने उमड़ पड़ी। जनसुनवाई में सुनवाई नहीं होते देख श्रीडूंगरगढ़ के एक युवा नेता ने अनूठा तरीका अपनाया और इस पर खुद सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें आवाज देकर पास बुलाया। क्षेत्र में आर एल पी नेता विवेक माचरा सर्किट हाउस की दीवार पर चढ़ गए और श्रीडूंगरगढ़ की आवाज सुनने के लिए गहलोत से पुकार की। इस पर गहलोत ने कहा कि आप पहले दीवार से उतरे और यहां आए। वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों ने माचरा को उतारा व गहलोत के करीब पहुंचाया। माचरा ने मुख्यमंत्री से श्रीडूंगरगढ़ बीदासर मार्ग के रेलवे फाटक से 40 गांवो सहित हजारों यात्रियों, मरीजों की पीड़ा का कारण बनना बताया व ओवर ब्रिज शीघ्र बनवाने की मांग की। इस पर सीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। माचरा ने ट्रोमा सेंटर के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलवाने, किसानों को बीमा कम्पनियों द्वारा पूरा मुआवजा दिलवाने, आगजनी का शिकार हुई ढाणियों को उचित सहायता राशि देने, जलदाय विभाग के गांवो में बंद ट्यूबवेलों को चलवाने, विभाग में रिक्त पदों को भरने, मशीनरी उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता डॉ. विवेक माचरा चढें दीवार पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम को बताई क्षेत्र की समस्याएं।