






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2022। आस पास से बड़ी खबर जिले के खाजूवाला से है। यहां एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक सरपंच प्रतिनिधि को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीआई आंनद मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए कुण्डल ग्राम पंचायत की सरंपच का पति ओमप्रकाश तर्ड दस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। ये रिश्वत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की किश्त में तीसरी किश्त के एवज में मांगी गयी थी। घुस में बीस हजार की रुपये की रिश्वत मांगी गई जिसमें दस हजार में सौदा तय होने पर परिवादी की शिकायत पर बीकानेर की टीम एसीबी ने धर दबोचा।



