






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। क्षेत्र में शराब ठेकों के अलावा अवैध रूप से बेचने का काम भी जोरो से चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात को गांव धनेरू की आम गुवाड़ में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सूचना पर हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार को मौके पर भेजा गया। मौके पर सारोठिया, सुजानगढ़ निवासी 21 वर्षीय युवक ओमप्रकाश जाट अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे 31 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल सेवाराम को सुपुर्द की गई है।



