May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। विश्व अर्थ डे के मौके पर शुक्रवार को प्रमुख विद्यालयों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने पृथ्वी बचाओ, भविष्य बचाओं को संदेश देते हुए पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने के लिए आम जन को जागरूक करने की कमान संभाल ली है। आप भी पढ़ें मुख्य आयोजनों की कवरेज।
सेसोमूं के बच्चों ने निकाली रैली, किए नुक्कड़ नाटक, नृत्य, लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं प्राचार्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय के नर्सरी से केजी के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तमुत किए एवं कक्षा 1 से 6 के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रृमदान करते हुए पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्थाएं की। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। रैली को मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरी, महावीर माली, बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता शिवप्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली घूमचक्कर से शुरू होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। जहां चार जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर नागरिकों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारियां दी गई एवं पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें छोड़ने को प्रेरित किया गया। इस दौरान चैयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा, भैरूदान मोहता, विरेन्द्र तंवर, तोलाराम जाखड़, शिव स्वामी, रमेश जोशी, विष्णु दाधीच तथा इन्द्रचन्द तापड़ियां, सुभाषचन्द्र शास्त्री, गिरधारीलाल जाखड़, कृष्णा गहलोत, रामनिवास चौधरी, घनश्याम गौड़, करणी सिंह बिदावत सहित सेसोमूं स्कूल एवं सेसोमूं महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

जेपीएस के बच्चों ने पेड़ों के गले मिल कर लिए संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेडों से गले मिल कर पृथ्वी सुरक्षा के संकल्प लिए। इस मौके पर निदेशक कुंभाराम घिन्टाला, चंद्रमुखी घिन्टाला ने धरती को मां केवल बातों में नहीं बल्कि व्यवहार में मानने की प्रेरणा देते हुए पृथ्वी को नुकसान करने वाली आम जीवन की आदतों के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के संदीप गोदारा सहित समस्त स्टाफ ने भी धरती को हरियाली युक्त बनाकर प्रदूषण से मुक्त करने का संकल्प दिलवाया।

संस्कार इनोवेटिव स्कूल में हुई संगोष्ठी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व अर्थ डे के अवसर पर कस्बे के आडसर बास स्थित संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य मनोज गुंसाई ने पृथ्वी को हो रहे नुकसानों के बारे में बताया इसी कारण विश्व भर में विभिन्न आपदाओं के आने की बात कही। उपप्राचार्या ललीता गुंसाई ने बच्चों को पेड़ लगाने, संरक्षित करने, पौलीथीन का उपयोग नहीं करने आदि शपथ दिलवाई। संगोष्ठी में बच्चों ने कविता, स्लोगन व भाषण की विभिन्न प्रस्तुतियां दी।

एजी मिशन स्कूल में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित एजी मिशन स्कूल में इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी गई एवं वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक उपयोग, बढ़ते प्रदुषण आदि से हो रहे पृथ्वी के नुकसान के बारे में भी बताया। प्राचार्य रजनीश कुमार ने बताया कि आज के बच्चे ही कल के नागरिक बनेगें एवं इसीलिए सभी बच्चों को दैनिक जीवन में पृथ्वी एवं पर्यावरण उपयोगी आदतें शामिल करने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय के स्टाफ ने शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में पेडों के हाथ लगा कर, गले मिल कर लिए सुरक्षा के संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में पेडों के हाथ लगा कर, गले मिल कर लिए सुरक्षा के संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं के विद्यार्थियों ने दिलवाई शहरवासियों को पृथ्वी सुरक्षा की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में विभिन्न जगहों पर सेसोमूं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों से दिया जागरूकता का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने दिखाई रैली को हरी झंडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में विभिन्न जगहों पर सेसोमूं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों से दिया जागरूकता का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में विभिन्न जगहों पर सेसोमूं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों से दिया जागरूकता का संदेश।