






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। कस्बे आड़सर बास स्थित सेन मंदिर में श्रीडूंगरगढ़ सेन समाज ने धूमधाम से सेन जयंती मनाई। पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज बंधु एकत्र हुए व समाज की एकता व विकास पर चर्चा की गई। समाज के पूर्व विधायक किसनाराम नाई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओमप्रकाश नाई फुलभाटी को पुनः निर्विरोध समाज के अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने समाज के युवाओं को समाज हित में कार्य करने की प्ररेणा देते हुए उच्च शिक्षा में कड़ी मेहनत कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही। अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने समाज को प्रचलित कुरीतियों से ऊपर उठा कर एकजुट होकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के प्रयास करने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि वे निष्ठा पूर्वक समाज की सेवा के लिए कार्य करेंगे। बैठक में अध्यक्ष ने गत वर्षों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया जिसकी समाज के बुजुर्गों ने सराहना की। बैठक में मंत्री पद पर हरिप्रसाद सोलंकी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र फुलभाटी को तथा श्रीडूंगरगढ़ सैलून यूनियन के अध्यक्ष पद पर राकेश गहलोत को निर्वाचित किया गया है। समाज के तोलाराम मारू ने सेन महाराज की जीवन शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया व उनका जीवन परिचय भी दिया। इस दौरान समाजसेवी कमल किशोर नाई, फुसाराम रामकिशन देराजसर, हंसराज जाखड़, नारायण सिंहराज भाटी, प्रकाश गहलोत, पवन पड़िहार, श्रीकिशन फुलभाटी, रामकिशन फुलभाटी, पुनजी गहलोत, बनवारीलाल जाखड़, महेन्द्र गोला, हरिराम गहलोत, सीताराम फुलभाटी, खेमाराम टाक, सोनू पड़िहार, फुसाराम गौड़, चांदरतन पड़िहार, आशीष जाड़ीवाल, बजरंग जाखड़, हड़तान टोकसिया, ठाकरचंद, शिवप्रसाद पंवार, मोहनलाल टोकसिया, गौरीशंकर टोकसिया सहित समाज के कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहें। सभी वक्ताओं ने समाज के विकास पथ पर आगे बढ़ाने की चर्चा की।






