May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के द्वारा आज श्रीडूंगरगढ़ में “सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय” का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव रहें व समारोह की अध्यक्षता विधायक गिरधारी लाल महिया ने की। राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय व आचार्य रामदेव उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजू देवी पारख के हाथों भवन का शिलान्यास करवाया गया। मंच पर समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, पन्नलाल पुगलिया, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती कंचनदेवी पारख, इरोड़ तमिलनाडु से आए व्यवसायी नरेंद्र कुमार नखत, अमरचंद दुगड़, कोटपूतली सरपंच कैलाश यादव उपस्थित रहें। सभी मंचासीन अतिथियों का ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख ने साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाया व मोतियों की माला पहनाई। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव व समारोह अध्यक्ष विधायक गिरधारीलाल महिया ने ट्रस्ट के जतनलाल पारख का साफा पहना कर भामाशाह अभिनन्दन किया। सभी वक्ताओं ने ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के मंदिर की नींव रखे जाने को बालिका शिक्षा में अभूतपूर्व योगदान बताया। समारोह में पावन सानिध्य ब्रह्मकुमारी आचार्य भाविका दीदी का रहा। इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, कन्या महाविद्यालय की नोडल प्रभारी डॉ. इंदिरा गोस्वामी, राजकीय श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज डॉ. आभा ओझा, सेसोमू महाविद्यालय प्राचार्य मदन सैनी, राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के सह आचार्य चंद्रशेखर कच्छावा सहित उच्च शिक्षा से जुड़ें विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ मुख्य शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य, कृषि अधिकारी रमेश भामू सहित पुलिस टीम मौजूद रही। श्यामसुंदर आर्य, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, जसवीर सारण, सुनील मलिक, तुलछिराम गोदारा, ओमप्रकाश भादू, राकेश नायक, महेश माली, बाबूलाल सोनी, मोहनलाल भादू, राजेश शर्मा, लक्ष्मण खिलेरी, दानाराम भादू, श्रवण भामू, शिव स्वामी, राजू सोनी पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, डॉ. श्याम महर्षि, चेतन स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, के.एल. जैन, संतोष देवी दुगड़, कुसुम सेठिया, तेरापंथ समाज बन्धु, तेरापंथ महिला मंडल की महिला सदस्य, कन्या महाविद्यालय की छात्राएं सहित कस्बे व अनेक गांवो से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। समारोह का मंच संचालन कपिला स्वामी ने किया। ट्रस्ट की ओर जतनलाल पारख ने समारोह में भाग लेने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपस्थित अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन के सभी अधिकारी व उच्च शिक्षा के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहें।