May 21, 2026
IMG-20220508-WA0005

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज चार बड़े आयोजन होंगे जिनमें बहुतायत लोग भाग लेंगे। सुबह 8.30 बजे कस्बे की सिंधी धर्मशाला में पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी की सभा का आयोजन होगा। भाटी महंगाई से त्रस्त आमजन की आवाज उठाएंगे व गौचर भूमि पर हो रहें अतिक्रमण के मामलों में सरकार को घेरेंगे। आयोजन में समस्त गौशाला संचालकों सहित आमजन भाग लेगा। वहीं आज 10.15 बजे कस्बे के सारस्वत भवन में सारस्वत समाज (कुंडिया) की स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में सेशन न्यायाधीश जयपुर हरिनारायण सारस्वा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, अखिल सारस्वत कुंडीय समाज अग्रणी महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण तावनियां सहित समाज के दिग्गज नागरिक भाग लेंगे। गांव तोलियासर में विशाल भागवत कथा का महोत्सव आज श्री धन्नाराम जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ होगा। गांव उदरासर में भामाशाह जतन पारख द्वारा निर्मित शिव मंदिर का लोकार्पण राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय व रामेदव उपाध्याय के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया जाएगा।