May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2021। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटें युवकों व युवतियों के लिए रोजगार समाचार में आज अनेक भर्तियों की जानकारी एक साथ जुटाई गई है।
लाइब्रेरियन के 460 पदों पर भर्ती निकली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड तृतीय के 460 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इनमें नॉन टीएसपी के लिए 394 और टीएसपी के लिए 66 पद शामिल है। आवेदन 26 मई से 24 जून तक ऑनलाइन लिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए होने वाली इस भर्ती की परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है।
नर्सींग पैरामेडिकल पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर्सींग-पैरामेडिकल पदों पर होगी भर्ती लिखित परीक्षा से ली जाएगी। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भविष्य में नर्स ग्रेड 2, मेडिकल लैब टैक्नीशियन, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑफ्थेल्मिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए ही कराएगा। इस संबंध में विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इससे फर्जी दस्तावेजों से शामिल होने वालों पर लगाम लगेगी। इस प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल लैब टेक्नीशियन 900, सहायक रेडियोग्राफर 800, नर्स ग्रेड 2 के 1250, एएनएम 1155, डेंटल टेक्नीशियन 108, ऑफ्थेल्मिक 73 पदों पर भर्ती होगी।