






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। अपराध मुक्त गांव की ओर बढ़ें ग्राम पंचायत सेरूणा और नारी सुरक्षा के प्रति नागरिक जागरूक हो। ये बात सेरूणा सरंपच मंजू कंवर ने सेरूणा में आयोजित मिशन जनजागरण की बैठक में। सरपंच ने कहा युवाओं को नशे के मार्ग पर जाने से रोकने के प्रति परिवारों की सकारात्मक पहल पर चर्चा की। इस दौरान बीट कांस्टेबल रामदयाल, देवीलाल ने बढ़ती चोरी की वारदातों के प्रति सर्तक रहने, गांव में यातायात सुरक्षा, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, साइबर अपराध के प्रति जागरूक होने की बात कही। कांस्टेबल देवीलाल ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए पुलिस व जनता का आपसी सांमजस्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार ओटीपी की जानकारी देने से होते है तो ग्रामीण अपने ओटीपी अनजान लोगों से शेयर नहीं करें। बैठक में भू अभिलेख निरीक्षक सतवीर, हल्का पटवारी रामचंद्र चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी किशननाथ, पंचायत सहायक भंवरलाल, बलवीर सिंह, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें। सरपंच पुत्र रणवीर सिंह ने ऐसे आयोजनों को जागरूकता के लिए सार्थक बताते हुए सभी का आभार जताया।




