May 21, 2026
कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह आपके लिए, पढ़ें अपना राशिफल, राजगुरू पंडित रामदेव उपाध्याय के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। आने वाले सप्ताह के सातों दिन आपके लिए कैसे रहेंगे ये जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कॉपी पेस्ट नहीं कर यहां के स्थानीय पंडित रामेदव उपाध्याय द्वारा निकाला गया राशिफल का प्रकाशन कर रहें है ताकि आपका कोई प्रश्न हो तो आप पंडित जी से नीचे दिए गए नम्बरों पर कॉल कर सकते है। ये सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? आइए जाने-

नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, ज्येष्ठ कृष्णा7/8, वार – रविवार , दिनांक- 22-05- 2022 से आरंभ होकर ज्येष्ठ कृष्णा 13/14, शनिवार , दिनांक- 28-05- 2022 तक रहेगा
पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष- जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में ,ग्रहगोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।

1.मेष- चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से श्रेष्ठ रह सकती है। किंतु थोड़ी सी लापरवाही से आर्थिक नुकसान होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको सप्ताह आरंभ में ही कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। इसी सप्ताह आपकी राशि में कलहकारी योग भी बन रहा है अतः सावधान रहें।

2. वृषभ- ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद लाभप्रद समाचार से हो सकती है। किंतु सप्ताहांत में किसी अप्रिय समाचार के मिलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मेहनत एवं आशानुरूप धन प्राप्ति में कुछ कमी रह सकती है।

3. मिथुन- का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सुखद एवं लाभप्रद रहने के आसार तो प्रतीत हो रहे हैं। किंतु इसी सप्ताह शारीरिक पीड़ा एवं अनर्गल खर्च से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग विशेष सावधान रहें अन्यथा इसी सप्ताह आपके अधिक उत्साह एवं लापरवाही से आपको व्यापार में हानि की भी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः सावधान रहें।

4.कर्क- ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह के आरंभ में शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने की संभावनाएं प्रतीत हो रही है। किंतु सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार सुखद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। कृपया वाद – विवाद से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

5. सिंह- मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ प्रतीत हो रही है। पिछले सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी आपके मनोवांछित कार्य सिद्ध होने की भी प्रबल संभावनाएं बन रही है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

6.कन्या- टो-प-(प्र)-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४,हस्त-१-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मजबूती के साथ होगी।किंतु सप्ताह आरंभ में किसी दुखद समाचार के प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस सप्ताह विशेष रूप से अपने ईष्ट देव की आराधना करें।

7.तुला- रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातको के लिए इस सप्ताह लाभकारी योग तो बन रहा है किंतु उसके साथ ही आपकी लापरवाही के कारण संपूर्ण कार्य योजना विफल होने के आसार भी प्रतीत हो रहे हैं अतः सावधान रहें। कृपया शत्रुओं से विशेष सावधान रहें एवं अपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

8.वृश्चिक- तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के आरंभ में उदर विकार अर्थात पेट दर्द संबंधित रोग से इनकार नहीं किया जा सकता है अतः खान- पान का विशेष ध्यान रखें। आपके द्वारा निर्मित योजनाओं के प्रति आप विशेष सजग रहें अन्यथा इस सप्ताह आपकी योजनाएं विफल हो सकती है अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें वह किसी भी प्रकार से आपको इस सप्ताह नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत में आंशिक लाभ की भी संभवना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।

9.धनु- ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको उदर- विकार (गैस) संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। एवं यह सप्ताह आपके लिए शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का संकेत भी प्रदान कर रहा है। किंतु थोड़ी सी भी लापरवाही एवं अति उत्साह के कारण विपरीत परिणाम भी सामने आ सकते हैं अतः सावधान रहें।
सप्ताह आपको आर्थिक नुकसान भी संभव है।

10. मकर- भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातकों के लिए रविवार से मंगलवार तक आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं किंतु बुधवार एवं गुरुवार को आर्थिक लाभ की भी प्रबल संभावनाएं बन रही है। किंतु मेहनत के अनुरूप लाभ की मात्रा में न्यूनता रह सकती है। सप्ताहांत में उदर विकार अर्थात् पेट संबंधित समस्याओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अतः खान -पान का विशेष ध्यान रखें। आपके द्वारा ना चाहते हुए भी जाने अनजाने में किसी से शत्रुता उत्पन्न हो सकती है अतः अपने व्यवहार को यथासंभव मर्यादित रखें।

11. कुंभ- गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्यतया शुभ रहने के आसार ही प्रतीत हो रहे हैं। किंतु सप्ताह के मध्य काल में आर्थिक नुकसान हो सकता है अतः सावधान रहें। सप्ताहांत में पुनः आर्थिक स्थिति सुदृढ़ता की ओर अग्रसर होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस सप्ताह अपने व्यवहार को यथासंभव मर्यादित रखें अन्यथा आपके व्यवहार के कारण आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है जिसके कारण आप को बड़ा नुकसान हो सकता है।

12. मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों को सप्ताह के आरंभ में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी राशि में आर्थिक हानि की भी संभावनाएं बन रही है। शत्रु आपको शारीरिक कष्ट पहुंचाने का प्रयत्न कर सकते हैं अतः विशेष सावधान रहें। वर्तमान समय में आपकी राशि से शनि के द्वादश स्थान पर होने के कारण अनेक प्रकार के अनर्थ की भी आशंका उत्पन्न हो रही है। कृपया शुभ परिणाम की प्राप्ति के लिए इस सप्ताह यथासंभव हनुमानजी की उपासना करें।

पंडित रामदेव उपाध्याय 9829660721