May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। निकटवर्ती कालू थाना क्षेत्र के गांव कर्पूरीसर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिससे पूरा गांव सकते में आ गया है। कालू थानाधिकारी रजीराम ने टाइम्स को बताया कि 38 वर्षीय द्वारकाप्रसाद पूनियां पुत्र चोरुराम पूनियां की पत्नी 30 वर्षीय मनोज देवी ने उसकी हत्या कर घर में ही दफना दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है व पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। काफी दिनों से द्वारकाप्रसाद के नजर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने शुक्रवार शाम को थाने में शिकायत दी। जिसपर पुलिस द्वारा महिला से कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बता दी। पुलिस ने 25 दिन पहले दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया है। पुलिस ने जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।