May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव बापेऊ के 33 केवी जीएसएस पर 6 घंटे बिजली मांगने गए एक दर्जन से अधिक लोगों पर कार्मिक ने मारपीट करने व ढाई लाख के उपकरणों को तोड़ फोड़ करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। यहां कार्यरत तकनीकी सहायक कृष्णलाल कुम्हार ने राजकार्य में बाधा व मारपीट करने का मुकदमा सेरूणा थाने में दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि इसी गांव के श्रवण बिरड़ा, विजय कुमार, संपतनाथ, लेखनाथ सहित दस बारह जने गुरूवार शाम जीएसएस पहुंचे। आरोपियों ने 6 घंटे की बिजली की मांग करते हुए जबरन जीएसएस में प्रवेश किया व तकनीकी सहायक से मारपीट करते हुए ढाई लाख की लागत के विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की। मामले की जांच थाने के एएसआई राजकुमार विश्नोई के सुपुर्द कर दी गई है।