May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरसिंह की टीम ने गश्त के दौरान शराब के नशे में मदहोश 5 जनों को मंगलवार देर शाम हवालात में पहुंचाया। ईश्वरसिंह ने बताया कि हाइवे पर बीकानेर की ओर से एक कार लहराती हुई सड़क पर चल रही थी तथा उसे रोका गया तो नशे में धुत्त कार सवार कानाराम जाट निवासी बंधनाऊ, सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पास ही नशे में मदहोश सड़क पर गिरते पड़ते तीन युवक भरत जाट, मनोज जाट, रामकुमार जाट को गिरफ्तार कर थाने पहुचांया। वहीं पुलिस टीम ने घुमचक्कर सर्किल के पास आड़सर बास निवासी गणपत सिंह को भी बिना नंबर के एक थ्री व्हीलर को लहराते हुए चलाने पर उसे रोका गया व नशे में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।