May 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का सेरूणा पुलिस ने 24 घण्टे में खुलासा करते हुए कंठी बरामद कर ली तथा एक आरोपी को धर दबोचा। सेरूणा थानाक्षेत्र में बुधवार को सावंतसर- लिखमीसर सड़क मार्ग पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने दो मोटरसाइकिल सवारों ने सोने की कंठी लूट ली। सेरूणा पुलिस ने इस मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बुधवार सुबह हुई वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी की और आज सुबह देराजसर- सेरूणा सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल के साथ नागौर के जायल उपखंड के बरनेल गांव निवासी आरोपी भींयाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की कंठी भी बरामद कर ली है। पुलिस इस मामले में आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में जुटी है तथा शुक्रवार को इसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार किया व कंठी बरामद कर ली।