May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। पंचायत समिति परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जनसुनवाई में 27 प्रकरण आए जिनका निपटारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए तुरंत निस्तारण करवाया गया। इस दौरान सरस डेयरी के चार बूथ घुमचक्कर व मुख्य मार्ग से हटाने के आदेश पुलिस विभाग को दिए गए और पुलिस टीम ने तुरंत रवाना होकर बूथ हटवाएं। इस दौरान बिजली समस्याओं का निस्तारण करते हुए चौधरी ने विभाग को किसानों की फसल बरबाद नहीं होने देने की बात कहते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर वरीयता के अनुसार शीघ्र देने के निर्देश दिए। गांव हेमासर में मंदिर के नाम पर अतिक्रमण की शिकायत पर नीरज के पवन ने चौधरी को जांच के करते हुए अतिक्रमण है तो हटवाने के निर्देश दिए। कई गांवो से रास्ता रोकने की शिकायतों का समाधान शीघ्र करने की बात कही।

गोदारा ने जल संकट को दूर करने की मांग की, एक हफ्ते में समाधान का मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया और संभागीय आयुक्त को क्षेत्र में खराब पड़े टयूब्वेलों की शिकायत की। गोदारा ने कहा कि कई गांवो में महीनों से मोटरें खराब पड़ी है वहीं कई स्थानों मोटर लगाते ही पुनः जल जाती है और विभाग द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है। इस पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड ने क्षेत्र का विस्तार अधिक होने व स्टॉफ नहीं होने की बात कहते हुए एक हफ्ते में सभी ट्यूबवेल दुरस्त करवाने का आश्वासन दिया।

लाधड़िया से डेलवां सड़क मार्ग की मांग की ग्रामीणों ने, अन्य ग्रामीणों की समस्या का भी हुआ समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लाधड़िया से डेलवां तक सड़क मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार प्रयासरत है। धरना, प्रदर्शन और नेताओं से मांग के बाद आज ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सम्भागीय आयुक्त के सामने आवाज उठाई। जिस पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश दिए व ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उदरासर सरपंच किसनाराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि डेलवां डालूराम, धुड़ाराम गोदारा, मांगीलाल डोटासरा बीरमसर, हड़मानाराम सुरजनसर, मुन्नीराम गोदारा, उपस्थित रहें। गांव बीरमसर से मुखराम नैण सहित अनेक ग्रामीणो ने बीझांसर के कृषि फीडर से गांव राजपुरा का फीडर अलग करने की मांग की जिससे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। गांव लोढेरा में भी वोल्टेज समस्या का निस्तारण करवाने की मांग की गई। संभागीय आयुक्त ने विभाग को प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश विभाग को दिए।

आज ही नाम चढ़ाने के दिए आदेश, कई महीनों की समस्या का समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओमप्रकाश मोदी लंबे समय से अपने कब्जे की भूमि पर खातेदारी देते हुए नाम चढ़ाने की मांग करते हुए परेशान हो रहें थे। आज उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपा तो इस बारे में उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने प्रकरण की जानकारी देते हुए सम्भागीय आयुक्त को बताया कि इस मामले में बंगाल हाईकोर्ट द्वारा स्टे दिया गया है। इस पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने पार्थी का नाम आज ही खातेदारी में चढाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। आयुक्त ने कहा कि बंगाल कोर्ट अपने न्यायिक क्षेत्र के बाहर आदेश देने के लिए संवैधानिक रूप से अधिकृत नहीं है तो पार्थी को तुरंत राहत दी जाए।

जनसुनवाई में सभी विभागों के ये अधिकारी उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविरों में अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने की शिकायतें अक्सर आती रहती है परंतु आज श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। यहां संभागीय आयुक्त नीरज के पवन सहित ओ.पी. मीणा, रामचंद्र कटेवा, उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, डॉ. संतोष आर्य, मुकेश मालू, गोपाल सुथार, सुभाष भादू, गोपीकिशन तंवर, कोमल भोजक, सरिता सिहाग, नीतू तिवाड़ी, माया विश्नोई, मिथलेश कुमार, सत्यपाालसिंह चौधरी, रमेश दत्त मोहन, ईश्वरराम गरूवा, शिव कुमार शर्मा, रमेश चंद्र भाम्भू, ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, रामेश्वरप्रसाद, डॉ उत्तम भाटी, भवानी सिंह, बृजमोहन मूंड, संदीप झांकल, रतन कुमार, सहीराम, प्रशिक्षु आरटीएस सपना सोनी सहित कानुराम चांवरिया उपस्थित रहें।

सपना को दी प्रेरणा, सौंपी ये जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी व प्रशिक्षु आरटीएस सपना सोनी को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने काम सीखने की प्ररेणा दी। नीरज ने कहा कि सपना बरसात से पहले सभी ग्राम पंचायतों पर जल स्रोतों को जल संरक्षण के लिए तैयार करवाने के कार्य की जिम्मेदारी उठाए व इस काम को पूरा करते हुए फील्ड वर्क व फील्ड कल्चर को भी समझे। इस पर सपना ने आयुक्त का आभार जताते हुए कार्यभार संभालने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई में सम्भागीय आयुक्त व उपखंड अधिकारी ने 27 प्रकरणों का समाधान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्भागीय आयुक्त ने प्रशिक्षु आरटीएस सपना सोनी को काम सीखने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीडब्ल्यूडी व बिजली पानी के विभागों को जन कार्य करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने क्षेत्र के सभी गांवों में पेयजल संकट दूर करने व ट्यूबवेल दुरस्त करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त राजनीतिक, आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबरों से अपडेट रहें आज ही। पाएं प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ आस पास की खास खबरें तथा आम जनजीवन को प्रभावित करने वाली हर खबर बस एक क्लिक के साथ।