May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। आईएएस परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर अपने गांव नौरंगदेसर व परिवार का नाम रोशन करने वाली प्रज्ञा जाट के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रवेश पर नागरिकों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। सेरूणा स्थित तेजा गार्डन में प्रज्ञा को साफा पहना कर फूलों के गुलदस्ते तोहफे में दिए गए। नागरिकों ने प्रज्ञा को बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रज्ञा के साथ उनके पिता रामचन्द्र व माता सहित चाचा एडिशनल एसपी आशु चौधरी, सीआई रणजीत चौधरी, एईएन रामेश्वर चौधरी, भाई अंकित चौधरी, बैंक मैनेजर नीरव चौधरी, गिरधारी चौधरी, का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजेश भादू, सुरजाराम भादू, मुखराम गोदारा, शिवशंकर, हनुमान गोदारा, चंपालाल भादू, मगाराम भादू, श्रीभगवान स्वामी, परमेश्वर गोदारा,भागीरथ साईं, चंद्रभान भादू, राधाराम भादू, गंगाराम भादू, दौलतराम भादू, भिराज भादू सहित अनेक ग्रामीणों उपस्थित रहें व प्रज्ञा का भव्य स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईएएस में 91 वीं रैंक हासिल करने वाली प्रज्ञा जाट का तेजा गार्डन में भव्य स्वागत किया गया।