May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2022। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2022-24 की नवगठित कार्यसमिति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मालू भवन में कल सुबह 8 बजे आयोजित किया जाएगा। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा जी के सान्निध्य में सम्पन्न होने वाले आयोजन में तेरापंथ समाज सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहेंगे। नवनिर्वाचित सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया ने समाज बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

तेरापंथ समाज के युवाओं के अभियान को मिली गति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में चल रहे कलेक्ट और डोनेट अभियान में युवा उत्साह पूर्वक जुटें हुए है। युवाओं ने आज कस्बे के कई घरों से नया पुराना सामान कलेक्ट किया है। तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ की टीम इस दौरान जोश खरोश के साथ सेवा सहयोग में जुटी है। टीम द्वारा कल 11 स्थानों पर सामान दान दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवकों ने किया सामान कलेक्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने नया पुराना सामान कलेक्ट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल 11 स्थानों पर सामान दान किया जाएगा।