May 21, 2026
12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? जानिए राजगुरु रामदेव उपाध्याय के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2022। नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, आषाढ़ कृष्णा 6/7, वार – रविवार , दिनांक – 19-06- 2022 से आरंभ होकर आषाढ़ कृष्णा 12/13, शनिवार , दिनांक- 25-06- 2022 तक रहेगा । आइए जानते हैं मेष आदी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?

पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में ,ग्रहगोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।

1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के आसार तो प्रतीत हो रहे हैं। किंतु सोमवार सायं से बुधवार तक के मध्यकाल में किसी अप्रिय समाचार कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आप यथासंभव वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपकी किसी से कलह होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। गुरुवार से शनिवार तक मध्यम रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शनिवार सायंकाल कुछ कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण- मंगलवार को अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करके ही दिन की शुरुआत करें।

2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सुखद रहने के साथ ही सप्ताह का मध्यकाल किसी आर्थिक लाभ प्राप्त होने का शुभ संकेत प्रदान कर रहा है किंतु गुरुवार से शनिवार सायं तक का समय कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान कोई अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान अपने आराध्य देव की विशेष उपासना करें।
विशेष – सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पण करें।

3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने का संकेत दे रहा है सप्ताह की शुरुआत कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु मंगलवार से शनिवार सायं तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शनिवार सायंकाल के बाद किसी अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

विशेष- यथासंभव सोमवार को भगवान शिव को “ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से बिल्वपत्र एवं जल अर्पण करें।
4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह के आरंभ मे कोई शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। कृपया सोमवार तक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य काल में आपका किसी के साथ आंशिक रूप से मतभेद या कलह या कोई राजकीय बाधाएं उत्पन्न होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः सावधान रहें इस दौरान किसी से भी वाद-विवाद या तर्क – वितर्क करने से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा तिल का ताड बन सकता है। किंतु सप्ताह का गुरुवार से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के ही आसार प्रतीत हो रहे हैं।

निवारण- रविवार और सोमवार को यथासंभव घर की छत पर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।

5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का लाभकारी रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु मंगलवार से शुक्रवार तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार भी प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है एवं शत्रु आपको शारीरिक नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। शनिवार का दिन आपके लिए सुखद रहने के ही आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- मंगलवार को संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें। एवं अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों को रविवार से बुधवार तक के मध्यकाल में आर्थिक लाभ प्राप्त होने का संयोग प्रतीत हो रहा है। इस सप्ताह आपका मनोवांछित कार्य सिद्ध होने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु गुरुवार से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य संबंधित विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है।
निवारण – गुरुवार से शनिवार तक पक्षियों के लिए घर की छत पर शुद्धजल की व्यवस्था करें एवं” ऊं नमः शिवाय” मंत्र से भगवान शिव को जल अर्पण करें।

7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातक यदि इस सप्ताह कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे सोमवार तक के लिए स्थगित करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित योजनाएं विफल हो सकती है। इस दौरान कृपया वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। मंगलवार से शनिवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। शनिवार को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह के आरंभ में उदर – विकार (गैस) संबंधित रोग उत्पन्न होने की संभावनाएं प्रतीत हो रही है। अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें। यदि इस सप्ताह आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे बुधवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित योजनाएं विफल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि गुरुवार से शनिवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के आसार भी प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- सोमवार एवं शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें। एवं सोमवार को भगवान शिव को “ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से गाय का कच्चा दुध एवं बिल्वपत्र अर्पण करें।

9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत होने के शुभ संकेत है किंतु सोमवार रात्रि से बुधवार तक के मध्यकाल में पेट दर्द या गैस संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें। यदि इस सप्ताह आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे गुरुवार से शनिवार सायं तक के समय में क्रियान्वित न करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। इस दौरान आपको किसी अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कृपया शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि शनिवार को आंशिक रूप से आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है।

विशेष-१. इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक घर की छत पर पक्षियों के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था करें एवं “ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से भगवान शिव को गाय के दुध से स्नान कराएं।
२. मंगलवार को तांबे के बर्तन में रखा हुआ जलपान करें।

10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कोई आर्थिक नुकसान होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है अतः व्यापार करते समय या रकम लेनदेन करते समय विशेष सावधान रहें। हालांकि मंगलवार एवं बुधवार को आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। किंतु गुरुवार से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने की संभावनाएं बन रही है इस दौरान यदि आप कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे कुछ समय के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एवं इस दौरान आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान कृपया वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

निवारण- गुरुवार से शनिवार तक प्रातः काल में अपनी माता का आशीर्वाद प्राप्त करके ही दिन की शुरुआत करें।

11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह आरंभ मध्यम रहने के साथ ही मंगलवार एवं बुधवार का समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से नुकसानदायक साबित हो सकता है इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर चिंतन अवश्य करें। अतः इस दौरान व्यापार वर्ग के लोग विशेष सावधान रहें। हालांकि गुरुवार से शनिवार तक के समय आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं बन रही है किंतु शनिवार सायं से पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें।

विशेष- मंगलवार, बुधवार को अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके दिन की शुरुआत करें एवं शनिवार को पक्षियों के लिए छत पर जल की व्यवस्था करें।

12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों को सप्ताह के आरंभ में कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होने की संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि सोमवार से बुधवार तक का समय मध्यम ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। गुरुवार से शनिवार सायं तक का समय भी आर्थिक दृष्टिकोण से अमंगल सूचक ही प्रतीत हो रहा है किंतु शनिवार सायंकाल के बाद के समय में आर्थिक लाभ का भी संयोग बन रहा है।
निवारण- सम्पूर्ण सप्ताह यथासंभव नित्य अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करके ही दिन की शुरुआत करें।

राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय (शास्त्री-आचार्य, ज्योतिष विद्)
9829660721