श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर की रोही के खेतों में मूंगफली फसल की रंगत निखर गई।







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2022। हाइवे पर हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लगातार प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहें है। आज हाइवे पर स्थित लखासर टोल पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशों पर नाका लगाया गया और बिना हेलमेट युवाओं को रोका। एएसआई रविंद्र, एएसआई बीरबल, कांस्टेबल मुकेश, राकेश ने यहां ड्यूटी करते हुए 8 चालान काटे व 8 हजार की राशि वसूल की। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने टाइम्स को बताया कि हाइवे के रास्ते टोल पार करने वाले सभी दुपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें अन्यथा उनका चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कस्बे सहित सभी सड़कों पर हेलमेट की अनिवार्यता लागू की जाएगी। शिवराण ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाने वाले सभी नागरिक हेलमेट के प्रयोग को आदत बनाए और अपने घरों से हेलमेट पहन कर ही निकले। बता देवे दुपहिया वाहन चालकों की दुर्घटनाओं में मौत का कारण अधिकांशतः हेलमेट नहीं लगाना ही पाया गया है।




