May 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देर रात पूरे क्षेत्र में बादल जमकर बरसे। गांव बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा, बाडेला, समंदसर, बरजांगसर, जोधासर, हेमासर, बेनिसर, ऊपनी, बाना, रिड़ी, मणकरासर, उदरासर, गुसाईंसर बड़ा, अमृतवासी में भारी बरसात हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि 35 से 40 अंगुल के बीच बरसात हुई है। खेतों में भी निचले भागों में पानी भर गया है। बाना गांव की गली गली में पानी भर गया है। हेमासर गांव जाने का एकमात्र रास्ता भी पानी ने बंद कर दिया है। गांव अमृतवासी में भारी बरसात से बिजली के पोल गिर गए है। बरजांगसर में आबादी क्षेत्र में नीम का पेड़ गिर गया जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उदरासर में जोहड़ में पानी भर गया है। रिड़ी में गलियों में घरों में खूब पानी भरा है। कल्याणसर पुराना में ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

कोई जनप्रतिनिधि तो सुध लेवें, ग्रामीणों की पुकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात से सुबह तक हुई बरसात के चलते गुसाईंसर बड़ा, बिग्गा बास रामसरा की मुख्य गलियां जलमग्न हो गई। गांव की मुख्य चौपाल में पानी भराव होने से आस-पास के घरों में जलभराव हो गया है। ऐसे में ग्रामीण जल निकास करवाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हर बार बरसात के दिनों में ग्रामीणों का हाल बेहाल हो जाता है। ग्रामीण सभी प्रतिनिधियों से सुध लेने की गुहार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में हुई भारी बरसात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में जगह जगह भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर के खेतों में भी भरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समन्दसर हुआ जलमग्न, घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा की रोही में जगह जगह पानी भरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा बास रामसरा में खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव केऊ में भरा पानी, कई घर डूबे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में भरा पानी ही पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में भरा जगह जगह पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी के खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर में जमकर बरसे बादल, रोही में जमा हुआ पानी।