May 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के दशहरा मैदान पर बीकानेर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चयनित बालिका व बालक टीम आगामी 17 जुलाई से 19 जुलाई को करौली में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन संघ अध्यक्ष विमल भाटी, सचिव रोशन छिंपा, संरक्षक जाकिर अली, आयोजन सचिव मोहन पुनिया, महेश भाटी और प्रियंका लेगा से संपर्क कर करवा सकते है। मोहन पुनिया ने बताया कि 17 वर्ष से कम आयु के सभी बालक बालिकाएं अपने आधारकार्ड, आयु प्रमाण पत्र व बैंक पासबुक ओर फोटो साथ लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।