August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। गांव बिग्गा निवासी एक अधेड़ अपने घर से निकल गया व एक पखवाड़ा हो जाने के बाद भी लौट कर नहीं आया है। देवीलाल ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता मदनलाल बावरी 6 जून को घर से निकल गए जो आज दिन तक लौट कर नहीं आए है। देवीलाल ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया उसके पिता ट्रेन में बैठ गए थे। परिजनों ने उन्हें तलाश करने के प्रयास भी किए। बेटे ने पुलिस सहित सभी नागरिकों से अपने पिता के बारे में कोई सूचना होने पर 8058323625 देने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव से निकला अधेड़ मदनलाल लापता, पुत्र ने ढूंढने की अपील की।