May 21, 2026
“चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार” के लिए राजस्थानी व्यंग्य कथा संग्रह आमंत्रित, पढ़ें पूरी जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022।  साहित्य के क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ में भव्य समारोह के आयोजन के साथ दिए जाने वाले “चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2022” के लिए राजस्थानी व्यंग्य कथा साहित्य की कृतियां आमंत्रित की गई हैं। इस पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत कृति को 31 हजार रुपये की नकद राशि, शाल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार हेतु सन 2017 से 2021 के मध्य प्रकाशित राजस्थानी व्यंग्य कथा कृतियां स्वीकार की जाएगी। इस पुरस्कार के प्रायोजक इनलैंड सोमानी परिवार है तथा पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए कथाकार को कोई आवेदन प्रपत्र नहीं भरना है और कथाकृति की चार प्रतियां संयोजक के नाम भेजनी होगी। संयोजक डॉ चेतन स्वामी बताया कि प्रतियोगिता में प्राप्त होने वाली सभी चार-चार प्रतियों का पूरा मूल्य चुकाया जाएगा। इसके लिए लेखक प्रतियों के साथ अपनी एकाउंट डिटेल भी भिजवाएं ताकि उन्हें पुरस्कार निर्णय से पूर्व ही भुगतान किया जा सके। पुरस्कार समारोह समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में व्यंग्य कृतियाँ भिजवाने की आखिरी तिथि 5 जुलाई 2022 है। तथा लेखक अपनी पुस्तकें चेतन स्वामी, संयोजक, श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2022, कालूबास, पो-श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) पिनकोड—331803 के पते पर भिजवा सकते है।