May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। आड़सर बास श्रीराम मंदिर में बाबा रामदेव सेवा समिति की बैठक आज शाम संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी हरिप्रसाद मूंधड़ा ने की। मूंधड़ा ने बताया कि रामदेवरा के लिए श्रीडूंगरगढ़ संघ की रवानगी 25 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजे बिग्गा बास के रामदेवजी मंदिर से रवाना होगा। रामजी नाई ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ में प्रति यात्री शुल्क 3100 रूपए निर्धारित किया गया है। बैठक यात्रा के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की सभी जिम्मेदारियां स्वयंसेवकों को सौंपी गई। बैठक में कमल किशोर नाई, सूचना रामजी नाई, श्रीकिशन व्यास, रामजी चौधरी, विनोद राजपुरोहित, नीरनाथ सिद्ध, मनोज पारीक, पवन नाई, अणताराम नाई, सत्यनारायण चौधरी, अशोक जोशी बैठक में शामिल हुए।