






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। एक ओर जहां कस्बे के सरकारी स्कूलों में बुधवार को औचक निरीक्षण में 29 शिक्षक अनुपस्थित मिले वहीं आज श्रीडूंगरगढ़ के अंतिम छोर के गांव धनेरू में एक सरकारी स्कूल से सुकुन भरी खबर आ रही है। यहां नन्हें मुन्नों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के सराहनीय प्रयास देखने को मिले। धनेरू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रिजलाना जोहड़ के विद्यालय की आदर्श स्थिति सामने आई। छुट्टी से मात्र 10 मिनिट पहले 12.50 बजे स्कूल में सीबीईओ शीशराम कुलहरी निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां स्टाफ कक्षाओं में मिला व शिक्षण कार्य सुचारू चल रहा था। कुलहरी ने बताया कि यहां विद्यार्थयों की भी 90 प्रतिशत उपस्थित मिली। दूसरी कक्षा के बालक से हिंदी की किताब पढवाई गई तो बच्चे ने फर्राटे से पुस्तक पढ़ कर सुना रहें थे। इस पर कुलहरी ने स्टाफ की मेहनत की सराहना की व बच्चों की पीठ थपथपाई। कुलहरी ने कहा कि एन छुट्टी से पहले विद्यालय में व्यवस्थाएं प्रशंसनीय मिली। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेला का निरीक्षण सुबह 7.30 बजे किया गया। इस विद्यालय में सभी शिक्षक कक्षाओं में मिले व शिक्षण कार्य सुचारू हो रहा था। स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी 85 प्रतिशत मिली। विद्यालय के स्टॉफ ने कुलहरि का आभार व्यक्त किया।





