May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी ग्राम विकास अधिकारी 11 जुलाई सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। रैली में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों के 200 ग्राम विकास अधिकारी सम्मिलित होंगे। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन महिया, ब्लॉक मंत्री रामसिंह मीणा व संघ के जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी रामचंद्र जाट को सामूहिक अवकाश के लिए पत्र सौंपा है। सिसोदिया ने बताया कि सभी ग्राम विकास अधिकारी 11 जुलाई को अवकाश पर रहेंगे व अपना विरोध दर्ज करवाते हुए प्रदर्शन में भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा सामूहिक अवकाश के लिए विकास अधिकारी को पत्र।