May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। सूडसर के उपतहसील के रूप में गठन करने के साथ ही विरोध भी प्रारंभ हो गया है। सोनियासर के पांचो बासों के बाद पूनरासर, मणकरासर, संमदसर ग्राम पंचायतों ने भी अपना विरोध जताया। गुरूवार को ग्राम पंचायत बापेऊ व राजेडू के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और सूडसर उपतहसील में शामिल नहीं करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा उन्हें तहसील श्रीडूंगरगढ़ में ही रखा जाएं। राजेडू सरपंच मैथी देवी ने बताया कि सूडसर आने जाने का सीधा साधन ही नहीं है और ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना करना पडेंगा। बापेऊ सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी ने बताया कि सूडसर में शामिल किए जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है और जन भावना को देखते हुए हमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील में ही रखा जावें। इस दौरान दोनों गांवो से पूर्व सरपंच बापेऊ, तेजाराम, बुद्धाराम, श्रवण बिरड़ा, रमेशचंद्र, हीराराम, तोलाराम, सुगनाराम चौधरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। ये ग्रामीण विधायक गिरधारीलाल महिया से भी मिले व उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ विरोध दर्ज करवाने पहुंचे जिला कलेक्टर के पास।