






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। देशभर में आज ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में आज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शहर में जामा मस्जिद इमाम फजले हक ने सुबह 7:30 बजे नमाज अदा करवाई। ईदगाह में सुबह 7 बजे से पहले ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। तेलियान मस्जिद के इमाम इस्माल नूरी ने सुबह 7 :45 बजे नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने खिलौने खरीदे व चाट, आइसक्रीम का आंनद लिया। क्षेत्र के सभी नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को ईद की मुबारकबाद दी।










