






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। तहसील के गांव राजेडू की निवासी एक निःसंतान महिला द्वारा दत्तक पुत्र गोद लेने पर उसकी बहिन के पोते ने उसके पति के साथ मारपीट कर डाली। सेरूणा थाने में दर्ज करवाई गई इस मामले में पीड़िता तुलसीदेवी ने पुलिस को बताया कि उसके कोई भाई नहीं होने पर उसके पिता ने अपने दो खेतों में से एक एक खेत उसे व उसकी बहिन भंवरी को दे दिया। उसके स्वंय के कोई संतान नहीं होने पर उसने नारायण को गोद ले लिया। अब उसकी बहिन की मृत्यु के बाद बहिन का बेटा नागरमल राजेडू में ही बस गया। बहिन के हिस्से का खेत नागरमल जोतता है और उसके हिस्से का खेत वह अपने परिवार के साथ जुताई करती है। लेकिन नागरमल दोनों खेतों पर कब्जा करने के लिए आए दिन विवाद करता रहता है। रविवार को उसका पति हीरालाल खेत के रास्ते आ रहा था तो आरोपी ओमप्रकाश पुत्र नागरमल और रामप्रताप पुत्र दीपाराम ने रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में हीरालाल घायल हो गए तो परिजन उन्हें बीकानेर पीबीएम ले जाकर उपचार करवा रहे हैं।



