May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। कोरोना से सावधानी के लिए टीकाकरण को ही बचाव माना गया है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने 18 प्लस को बूस्टर डोज 15 जुलाई से 75 दिन तक फ्री लगाने की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को 15 जुलाई से ही राजकीय अस्पताल में कोरोना का बूस्टर डोज फ्री लगाया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि कल से 18 से 59 वर्ष तक के सभी नागरिकों को बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील की है कि वे जागरूकता के साथ कोरोना से सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। बिहाणी ने बताया कि जिन युवाओं ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं हुए है और उनकी डोज के 6 माह की अवधि पूरी हो गई है वे सभी वयस्क बूस्टर डोज लगवा सकते है। ध्यान रहें जो वैक्सीन पहले लगवाई है उसी का बूस्टर लगाया जाएगा। बता देवें निजी अस्पतालों व डिस्पेंसरी में बूस्टर डोज लेने की स्थिति में कीमत चुकानी होगी। ये कीमत 350 से 375 रुपये तय की गई है।

 

आज आए कोरोना पॉजिटिव। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज जारी संक्रमितों की सूची में बीकानेर जिले में 24 संक्रमित रिपोर्ट हुए है। जिनमें एक गांव इंदपालसर में 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हो रहें है।