






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। जमीन के विवाद में एक परिवार की शांति व चैन छीन गया है। बाप बेटों में झगड़ा ऐसा चल रहा है कि बाप बेटे लगातार एक दूसरे के खिलाफ केस पर केस दर्ज करवा रहें है। गांव लिखमादेसर निवासी मेघनाथ सिद्ध ने अपने बेटे स्वरूपनाथ व भागीरथ नाथ पर मारपीट का आरोप लगाया है। एएसआई रामनिवास ने बताया कि मेघनाथ ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि दोनों बेटें उसे जबरन पिकअप में डाल कर खेत में गए व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




