May 21, 2026
कैसा रहेगा आगामी साप्ताहिक राशिफल, जानें राजगुरु पंडित आचार्य रामदेव उपाध्याय के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए टाइम्स द्वारा प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक राशिफल का प्रकाशन किया जा रहा है। इसी क्रम में आप भी 17 जुलाई रविवार से शनिवार 23 जुलाई तक का ये सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राजगुरु पंडित आचार्य श्री रामदेव उपाध्याय के साथ ।
नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, श्रावण कृष्णा – 4/5, रविवार , दिनांक – 17/07/2022 से आरंभ होकर श्रावण कृष्णा 10/11 शनिवार , दिनांक – 23/07/2022 तक रहेगा । आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?

पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में , ग्रहगोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।

1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत संभावित है किंतु सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक के मध्यकाल में किसी अप्रिय समाचार के प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। कृपया इस दौरान किसी से भी वाद-विवाद नहीं करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि बुधवार मध्याह्न उपरांत से शुक्रवार तक का समय सामान्य रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शनिवार के दिन व्यापार करते समय या रकम लेनदेन करते समय विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी संभव है।
निवारण-सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पण करें एवं शनिवार को केशर एवं चंदन का तिलक लगाएं।

2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सुखद एवं लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु बुधवार मध्याह्न के बाद से शुक्रवार तक के समय में किसी अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी संभव है अतः सावधान रहें। हालांकि शनिवार का दिन ही मध्यम रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- मंगलवार एवं शनिवार को हनुमानजी की उपासना करें। यथासंभव नित्य शालिग्राम शिला की पूजा करें।

3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कोई शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है एवं किसी अप्रिय समाचार के प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सोमवार से शुक्रवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है। किंतु शनिवार का दिन पुनः कष्टप्रद रहने का ही आसार प्रतीत हो रहा है।

निवारण-१.पीला रुमाल अपने पास रखें। २. सोमवार को भगवान शिव को गाय का कच्चा दुध अर्पण करें एवं शनिवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।

4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान कृपया वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बुधवार मध्याह्न के बाद से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- अनुलोम-विलोम प्राणायाम से अपने नये सप्ताह की शुरुआत करें। सोमवार को भगवान शिव को जल एवं बिल्वपत्र अवश्य अर्पण करें।

5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत होने का शुभ संकेत प्राप्त हो रहा है किंतु सोमवार से शुक्रवार तक का समय कुछ विपरीत परिणाम का संकेत दे रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, आर्थिक हानि, वाद-विवाद, अमंगल सूचक सामाचार जैसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः सावधान रहें। हालांकि शनिवार का दिन सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- बुधवार से शनिवार तक यथासंभव विशेष रूप से गौसेवा करें।

6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद एवं सुखद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु बुधवार मध्याह्न काल उपरांत से शनिवार तक का समय इसके विपरित अर्थात् कष्टप्रद ही रहने का संकेत दे रहा है इस दौरान शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। आपके शत्रु आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। इस दौरान आपके व्यवहार के कारण अपनी संतान से भी मतभेद होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः अपने व्यवहार को यथासंभव मर्यादित रखें।
निवारण- बुधवार से शनिवार तक नियमित रूप से गौसेवा करें और यथासंभव हनुमानाष्टक का पाठ करें।

7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं । यदि आप इस सप्ताह कोई विशेष कार्य या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे रविवार के बाद ही क्रियान्वित करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। रविवार को आपको किसी अप्रिय समाचार प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सोमवार से शुक्रवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शनिवार को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
निवारण- १.रविवार को अपने इष्टदेव की आराधना करके ही नये सप्ताह की शुरुआत करें।
२.शनिवार को हनुमानजी की विशेष उपासना करें।

8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार से बुधवार मध्याह्न काल तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे बुधवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है एवं इस दौरान आप आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको उदर- विकार अर्थात् पेट दर्द या गैस संबंधित रोग उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान होने या कोई अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि बुधवार दोपहर के बाद से शनिवार तक का समय लाभप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।

निवारण- १. सोमवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें एवं भगवान शिव की आराधना करें।

२.शुक्रवार को सफेद गाय को गेहूं से बनी हुई रोटी खिलाएं।

9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत का शुभ संयोग तो बन रहा है किंतु सोमवार से शुक्रवार तक का समय कुछ अमंगल का सूचक प्रतीत हो रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के साथ ही आर्थिक नुकसान, क्लेश, कोई अप्रिय संदेश प्राप्ति जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः सावधान रहें। हालांकि शनिवार का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- सोमवार से शुक्रवार तक अपने इष्टदेव की विशेष आराधना करें।

10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातको के लिए सप्ताह का आरंभकाल आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है अतः व्यापार वर्ग के लोग व्यापार करते समय विशेष सावधानी रखें। इस दौरान आपकी लापरवाही के कारण व्यापार में रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय नुकसान संभावित है अतः विशेष सावधानी के साथ व्यापार करें। हालांकि सोमवार से बुधवार मध्याह्न काल तक के समय में आर्थिक लाभ की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार भी प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। यदि इस सप्ताह आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसके लिए यथासंभव बुधवार से शनिवार तक के समय का त्याग करें। इस दौरान यथासंभव वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपके लिए तिल का ताड़ बन सकता है।
निवारण- नित्य भगवान शिव की आराधना करें।

11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। सप्ताह की मध्यम शुरुआत के साथ ही सोमवार से बुधवार मध्याह्न काल तक का समय आर्थिक नुकसान या अपव्यय का संकेत प्रदान कर रहा है किंतु बुधवार मध्याह्न काल के बाद से शुक्रवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं। कृपया शनिवार को आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको उदर-विकार या गैस संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
निवारण-१. बुधवार को हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।
२.शनिवार को तांबे के पात्र में जल एवं काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है इस दौरान आपका किसी के साथ झगड़ा भी संभव है अतः सावधान रहें। हालांकि सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय मध्यम रहने के भी आसार हैं किंतु साथ ही बुधवार मध्याह्न के बाद से शुक्रवार तक के मध्य काल में किसी आर्थिक नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शनिवार का दिन लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- सम्पूर्ण सप्ताह की शुभता के लिए सप्ताह की शुरुआत में भगवान गणेश जी को पुष्प अर्पण करें एवं गौ सेवा करें।

राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय (शास्त्री-आचार्य, ज्योतिष विद्)
9829660721