May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2022। छोटे कस्बो में व्यक्ति की बड़ी समस्या यही होती है कि परिवार को घुमाने कहां ले जाये। ऐसे में समय समय पर होने वाले ट्रेड फेयर के आयोजन कस्बाई संस्कृति में परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का श्रेष्ठ माध्यम है। यह बात कही सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और ईओ भवानीशंकर व्यास ने। मौका था श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर के उदघाटन समारोह का। बच्चो के लिए 16 ओर बड़ो के लिए 6 प्रकार के झूलों से सजा ट्रेड फेयर का मैदान दूधिया रोशनी से नहाया हुवा है और यहां विभिन्न व्यंजनों वाली चाट-चौपाटी, कपड़े, क्राकरी, घरेलू सामान की दुकान सजी हुई है। संयोजक संजय सिंह ने बताया कि प्रतिदिन मेला सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक चलेगा। सोमवार को मेले के उदघाटन समारोह में पार्षद लोकेश गौड़, गोपाल छापोला, श्याम सुन्दर पारीक, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले के पहले दिन ही बड़ी संख्या में कस्बेवासी पहुंचे और लुत्फ उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने फीता काट कर किया ट्रेड फेयर का उदघाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेड फेयर उदघाटन पर किया किया पूजन।