






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। वर्तमान समय में जो माहौल है उसमें सबसे ज्यादा जरूरी आपसी सौहार्द और पर्यावरण सुरक्षा है। यह संदेश देने बीकानेर से जयपुर तक निकाली जा रही चेतना रैली मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश पर सेरूणा से लेकर बीदासर तक इस रैली का कई जगहों पर अभिनन्दन किया गया। क्षेत्र में प्रवेश पर विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में गांव सेरूणा में रैली का स्वागत किया गया। सेरूणा के रा.उ.मा.वि. में हुए रैली के स्वागत कार्यक्रम में महिया ने वर्तमान समय में देश प्रदेश में बढ़ रही साम्प्रदायिक कट्टरता को चिन्ताजनक बताया व कहा कि इस समय साम्प्रदायिक सदभाव और भाईचारे की आवश्यकता है, साम्प्रदायिक सदभाव व गांव प्रदेश का विकास तभी हो सकता है, जब शांति व भाई चारा कायम रहे। इस अवसर पर चेतना रैली के संयोजक अशोक माथुर ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, उनके साथ आये साइकिल यात्रियों का सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, वार्ड पंच चिमनाराम, नारायण मेघवाल, रामेश्वर भादू , गोपाल भादू, शिवभगवान स्वामी आदि ने माला पहनाकर अभिनन्दन किया। रैली यहां से श्रीडूंगरगढ़ पहुंची जहां घूमचक्कर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शहरवासियों की ओर से अभिनन्दन किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी की अगुवाई में अभिनंदन किया गया। इस दौरान चेतन स्वामी, महावीर माली, तुलसीराम चौरड़िया, सत्यदीप भोजक, बजरंगलाल सेवग, ओमप्रकाश गुरावा, महावीर सारस्वत, विजय महर्षि, मुकेश सैनी, रैली के दौरान सेरूणा राउमावि ओर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया।








