May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ की जनता की आवाज को पूरी बुलन्दी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया और माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी श्रीडूंगरगढ़ की जनता की हर वाजिब मांग को पूरा किया है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए यह बात कही श्रीडूंगरगढ़ के विधायक गिरधारी लाल महिया ने। बुधवार को क्षेत्र में नवगठित उपतहसील सूडसर के उदघाटन समारोह आयोजित किया गया ओर गिरधारीलाल महिया मुख्य अतिथि रहे। उपतहसील के लिए तैयार किये गए अस्थाई भवन में हवन व पूजन किया गया और फीता काट कर उपतहसील का उदघाटन किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में एसडीएम डॉक्टर दिव्या चौधरी ने उपतहसील के इंचार्ज के रूप में नायाब तहसीलदार जयनारायण सुवटा को पद ग्रहण करवाया। आयोजन में दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, टेऊ सरपंच सुनील दुगरियां, सूडसर सरपंच मंजू देवी, देराजसर सरपंच गोमंदराम मेघवाल, सोनियासर सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, दुसारणा सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह, कल्याणसर पुराना सरपंच तेजाराम फोजी, सावंतसर सरपंच महीराम धारणियां सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे और सूडसर को उपतहसील बनवाने के लिए महिया का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में क्षेत्र में जनप्रतिनिधि ओर ग्रामीण रहे आयोजन में मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन पूजन के साथ किया शुरू किया गया उपतहसील कार्यालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में ग्रामीणों ने विधायक का ओर विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।