May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। बुधवार का दिन श्रीडूंगरगढ़ में खासी राजनीतिक हलचल वाला रहा। एक ओर सूडसर में उपतहसील बनाने का जश्न था तो दूसरी ओर भौगोलिक स्थिति को अनदेखा कर जबरन सूडसर में मिलाने पर आक्रोशित ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर हुआ। दोनों कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए व अपने अपने पक्ष को मजबूत किया। दोनो जगहों पर एक ओर नया समीकरण देखने को मिला कि ग्रामीण अपनी अपनी राजनीतिक गुटबाजी को छोड़ कर अपने अपने गांव के हित में आवाज बुलंद करते दिखे है। गांव सूडसर में आज ग्रामीण जो भले ही भाजपा, कांग्रेस से जुड़े थे, वे भी सीपीएम विधायक का आभार जताते दिखे वहीं श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर विरोध आयोजन की अगुवाई कांग्रेस ने की। सूडसर में उपतहसील के उदघाटन समारोह में सभी सरकार का धन्यवाद जता रहे थे वही श्रीडूंगरगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन में सभी ने एक स्वर में प्रशासन का विरोध जताया। आप भी जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से और पढें दोनो आयोजनों की विस्तृत खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया व उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने फीता काटकर सूडसर उपतहसील का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढृ मुख्यालय पर कांग्रेस की अगुवाई में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।