May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। बुधवार को क्षेत्र के गांव सूडसर में उपतहसील के उद्धघाटन पर जहां सरकार के जयकारे लगाए वही दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ओर ग्रामीणों ने प्रशासन विरोधी नारे गुंजायमान किये। भौगोलिक स्थिति विपरीत होने के बाद भी सूडसर उपतहसील में मिलाने का विरोध गांवो के लोग कर रहे हैं। यहां श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा की अगुवाई में लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधनराम खिलेरी, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा, समंदसर पूर्व सरपंच किस्तूराराम, बिंझासर सरपंच प्रतिनिधि मुखराम, बेनिसर सरपंच प्रतिनिधि, सोनियासर पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, बापेउ सरपंच, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच, राजेडू सरपंच सहित बड़ी संख्या में इन गांवों के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि व ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां एसडीएम कार्यालय में धरना भी दिया और सूडसर में मिलाने का विरोध किया। लेकिन एसडीएम के सूडसर उपतहसील के उदघाटन समारोह में गए हुए होने के कारण सभी ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए बीकानेर कूच किया है। बीकानेर में कलेक्ट्रेट पर अपना आक्रोश जताकर ग्रामवासियों की भावना के विपरीत सूडसर में मिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दिए ज्ञापन में आवागमन के साधन नही होने, अन्य कामो के लिए श्रीडूंगरगढ़ आने की मजबूरी होने, भौगोलिक स्थिति विपरीत होने आदि की जानकारी देते हुए जनभावनाओं को हाशिये पर रख कर निर्णय लेने के कारण अपना आक्रोश जताया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में मिलाने का विरोध कलेक्टर से मिल कर जताते क्षेत्र के जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में मिलाने का विरोध कलेक्टर से मिल कर जताते क्षेत्र के जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 पंचायतों के ग्रामीण हुए आक्रोशित, दिया एसडीएम कार्यालय में धरना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 पंचायतों के ग्रामीण हुए आक्रोशित, दिया एसडीएम कार्यालय में धरना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 पंचायतों के ग्रामीण हुए आक्रोशित, दिया एसडीएम कार्यालय में धरना।