May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। तहसील के गांव राजेडू में बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले युवक को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि गांव राजेडू में अपने हिस्से के खेत में काश्त करने वाली तुलसीदेवी ने अपने कोई संतान नहीं होने पर दत्तक पुत्र को गोद लिया था। इसी बात पर उसके बहन का बेटा नागरमल उससे रंजिश रखने लग गया था। इसी रंजिश में नागरमल के बेटे ओमप्रकाश और उसके रिश्तेदार रामप्रताप ने तुलसीदेवी के पति हीरालाल के साथ मारपीट की थी। इस मामले में आरोपी रामप्रताप निवासी गिरवरसर चुरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे बीकानेर जेल भेज दिया गया।