August 30, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। एम्बुलेंस की टक्कर से क्षेत्र के एक नागरिक ने अपनी जान गवां दी है। गत 10 जुलाई को जयपुर हाईवे पर जोधासर निवासी आसु सिंह गांव के पास ही एम्बुलेंस की टक्कर से घायल हो गए थे। आसु सिंह पीबीएम में करीब दस दिन मौत से संघर्ष करते रहें और उपचार के दौरान बुधवार शाम अस्पताल में ही दम तोड़‌ दिया है। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र जीतू सिंह ने पूर्व में ही रतनगढ़ के वार्ड 43 निवासी पवन कुमार के खिलाफ लापरवाही व गफलत से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए भी जोड़ दी है।