May 21, 2026
news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। समाज में शिक्षा का उजाला बढ़ें जिससे छात्रों के साथ समाज व देश आगे बढ़ सकें। ऐसे प्रयास आजकल अनेक समाजों द्वारा किए जा रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज के समाज सेवियों ने लाखों रुपए की छात्रवृत्ति वितरण का प्रेरणीय कार्य किया है। महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र (तेरापंथ भवन ऊपरलो) द्वारा जैन समाज के 39 छात्रों को चार लाख चार हजार आठ सौ पचास रूपए की शिक्षा प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। शिक्षा प्रोत्साहन राशि योजना के संयोजक भंवरलाल दूगड़ ने बताया कि जैन समाज के जरूरतमंद मेधावी छात्र जो विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत है उन्हें सत्र 2022-23 के लिए शिक्षा प्रोत्साहन राशि दी गई है। दूगड़ ने बताया कि संस्थान द्वारा विगत 6 वर्षों से ये राशि समाज में शिक्षा को प्रोत्साहन मिले इस प्रयास के साथ दिए जाते है। छात्रों को संस्थान के अध्यक्ष माणकचंद डागा व मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने कड़ी मेहनत कर अध्ययन करने और जीवन व समाज में आदर्श स्थान प्राप्त करने की प्ररेणा दी। अध्यक्ष मंत्री के साथ संस्थान के सह संयोजक सुरेश कुमार भादाणी, कोषाध्यक्ष फुसराज पुगलिया ने राशि के चेक विद्यालयों के अध्यापकों व विद्यार्थियों को सौंपे। कार्यक्रम में जैन सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया भी उपस्थित रहें व विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में भोमराज सेठिया व बिमल कुमार सेठिया का भी सहयोग रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाप्रज्ञ जनकल्याण केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों के लिए अध्यापकों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे गए।