May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। दशहरा मैदान पर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन हो रहा है। मेले में छोटे बड़े झूलों के साथ जादुई सर्कस भी लगाया गया है। मेला संयोजक संजय सिंह ने बताया कि मेले में लकड़ी के सामान पर नाम लिखने की दुकान के साथ अनेक हैंडिक्राफ्ट सामानों की दुकानें है। घर की साज सज्जा का सामान, गर्ल्स व वुमन के लिए कुर्ती व कपड़ों की लेटेस्ट रेंज उपलब्ध है। चाट की दुकानों के साथ अनेक खाने पीने के कॉउन्टर भी लगे है। शनिवार शाम मेले में खासी रौनक रही। सिंह ने बताया की कल रविवार को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मेला खुला रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के लोग मेले में पहुंचने लगे है। बच्चे बर्फ के गोले, झूले व सर्कस का जमकर लुफ्त उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में बच्चे जमकर लुफ्त उठा रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में शनिवार शाम रही जबरदस्त रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने बच्चों के साथ मेला घूमकर मेले का आनंद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में पानी मे वोटिंग का लुफ्त लेते बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने खरीदे सजावटी सामान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिनी सर्कस देखने उमड़ रहें है बच्चे।