






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। दशहरा मैदान पर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन हो रहा है। मेले में छोटे बड़े झूलों के साथ जादुई सर्कस भी लगाया गया है। मेला संयोजक संजय सिंह ने बताया कि मेले में लकड़ी के सामान पर नाम लिखने की दुकान के साथ अनेक हैंडिक्राफ्ट सामानों की दुकानें है। घर की साज सज्जा का सामान, गर्ल्स व वुमन के लिए कुर्ती व कपड़ों की लेटेस्ट रेंज उपलब्ध है। चाट की दुकानों के साथ अनेक खाने पीने के कॉउन्टर भी लगे है। शनिवार शाम मेले में खासी रौनक रही। सिंह ने बताया की कल रविवार को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मेला खुला रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के लोग मेले में पहुंचने लगे है। बच्चे बर्फ के गोले, झूले व सर्कस का जमकर लुफ्त उठा रहें है।











