August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। गत शनिवार की रात पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सेरूणा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने बताया कि रतनगढ़ से बीकानेर जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान चुरू जिले के सुजानगढ़ शहर के वार्ड नंबर 36 के निवासी तुरक सिंह के रूप में हुई है।